02 अप्रैल 2013

रूहों और पिशाचों का निवास

भूत-प्रेत में विश्वास ना करने वालों के लिए ये खबर चौंकाने वाली हो सकती है। आपने प्रेतआत्माओं के बारे में सुना ही होगा। इनके बसेरों के बारे में भी सुना होगा या फिल्मों में देखा
होगा। वैसे तो दुनिया में रहस्य और डर से जुड़ी घटनाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन यहां हम आपको दुनिया की ऐसी खौफनाक जगहों पर ले जाने वाले हैं जो किसी फिल्मी कहानियों से एकदम अलग बिल्कुल सच के करीब है। इनकी सच्चाई जानेंगे तो आपकी रूह तक कांप जाएंगी, असल में ये जगहें रूहों और पिशाचों का निवास स्थान हैं। कमजोर दिल वालें, कृपया इसे ना पढ़े..
बेरी पोमेरॉय का महल (टॉटनेस)
इस महल से जुड़ी कई कहावतें और कहानियां लोगों में प्रचलित है। इसका संबंध 14वीं सदी से माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यहां दो बहुत लोकप्रिय महिलाओं, सफेद औरत और नीली औरत की आत्मा घूमती है। सफेद औरत का नाम मार्ग्रेट पोमेरॉय बताया जाता है। कहा जाता है कि मार्ग्रेट की बहन उससे बहुत इर्ष्या करती थी। इसी इर्ष्या के कारण एक दिन उसने मार्ग्रेट को कैद कर दिया। कैद और भूख के कारण मार्ग्रेट की वहीं मौत हो गई।
वहीं नीली औरत कौन है यह अभी तक एक रहस्य है। अभी तक किसी को पता नहीं चल पाया है कि वह कौन है। लेकिन कहा जाता है कि जो भी इंसान उस नीली औरत के पीछे जाता है, वह कभी लौटकर वापस नहीं आया।
एडिनबर्ग का महल (स्कॉटलैंड)
प्राचीनकाल के इस महल के बारे में प्रचलित कहानियां भी बेहद भयानक हैं। देखने में यह महल बहुत खूबसूरत और आकर्षक है लेकिन इस सुंदरता के बीच मर चुके लोगों की खौफनाक डरावनी आवाजें और चीखें आती रहती हैं। कहा जाता है कि प्लेग और अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम के समय मरे लोगों की आत्माएं यहां घूमती रहती हैं। कई लोगों क मानना है कि यहां कुत्तों की आत्माएं भी भटकती रहती हैं।
डोमिनिकन हिल (फिलिपींस)
इस भूतिया जगह पर दरवाजों को जोर-जोर से खटखटाने की खौफनाक आवाजें सुनाई देती हैं। बर्तनों को तोड़ना और अजीब तरह से चिल्लाने की आवाजें भी सुनाई देती रहती हैं जो यहां आत्माओं की पुष्टि करता है।
यहां के बारे में लोगों का मानना है कि युद्ध के समय कई लोग यहां मारे गए थे, उनकी आत्माएं यहां घूमती रहती हैं। कहा जाता है कि वे घायल सैनिक या मरीज जो युद्ध में घायल होने के बाद जीना चाहते थे लेकिन उनकी दर्दनाक मौत हो गई, वह आज भी इस जगह पर भटकते रहते हैं।
मोंट क्रिस्टो (ऑस्ट्रेलिया)
ऑस्ट्रेलिया का यह स्थान बेहद खतरनाक माना जाता है। लोगों का मानना है कि यहां एक महिला की आत्मा भटकती रहती है। पति के मृत्यु के बाद मिसेज क्रॉली नामक यह महिला 23 साल में सिर्फ दो ही बार अपने घर से बाहर निकली। इस भूतनी के बारे में कहा जा है कि आज यह अपने घर में किसी को भी घुसने नहीं देती है। खासकर अपने कमरे में वह हमेशा अपनी मौजूदगी दर्ज करवाती रहती है।
कुछ लोगों का इस बारे में कहना है कि जैसे ही वह जैसे ही उस कमरे में गए उनकी सांस अपने आप बंद होने लगी। लेकिन कमरे से बाहर आने पर उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक हो गया। लाइट का अपने आप जलना और बंद हो जाना इस मकान की एक और खास निशानी है।
एनशेंट रैम इन (इंगलैंड)
कब्रिस्तान के ऊपर बनी यह इमारत, कहा जाता है कि पूरी तरह आत्माओं के कब्जे में है। यहां हमेशा ही अजीब सी आवाजें सुनाई देती रहती हैं। इस घर में भयानक बदबू के साथ-साथ असाधारण वस्तुएं भी मिलती रहती हैं। ऐसा माना जाता है कि यहां हत्याएं होती थीं और बच्चों की भी बलि दी जाती थी।
हाइगेट सिमिट्री (लंदन)
यह स्थान लंदन का सबसे कुख्यात भूतहा जगह है। कहा जाता है कि यहां सर कटी आत्माएं घूमती हैं। वैसे, यह एक बहुत ही सुंदर और आकर्षक जगह है। लेकिन शाम ढ़लते ही यहां दूर दूर तक कोई नजर नहीं आता। यहां आने वाले लोग इसकी कलाकारी के भी कायल हो जाते हैं। इस जगह की खासियत यह भी है कि दुनिया को अर्थशास्त्र का ज्ञान देने वाले महान विचारक कार्ल मार्क्स को भी यहीं दफनाया गया था।
ओहिओ यूनिवर्सिटी (अमेरिका)
अमेरिका के ओहिओ यूनिवर्सिटी के ज्यादातर परिसर हांटेड माने जाते हैं। ब्रिटिश सोसाइटी फॉर फिजिकल रिसर्च का कहना है कि ओहिओ यूनिवर्सिटी दुनिया के सबसे हॉरर जगहों में से एक है। यहां के बार में कहा जाता है कि यहां का विल्सन हॉल एक लड़की, जिसे सब चुड़ैल मानते थे, के कारण बहुत प्रसिद्ध हुआ। वह लड़की अपने खून से इस हॉल की दीवारों पर असाधारण और रहस्यमयी कहानियां लिखने के बाद मर गई।
वहीं वॉशिंगटन हॉल के विषय में ऐसा माना जाता है कि यहां उन खिलाड़ियों की आत्माएं घूमती हैं जो एक हादसे में मारे गए थे। कभी-कभी लोगों को यहां बास्केटबॉल खेलने आवाजें भी सुनाई देती हैं।
स्क्रीमिंग टनल (ओंटारियो)
स्क्रीमिंग टनल का रहस्य नियाग्रा फॉल्स(जलप्रपात) से संबंधित सभी कहानियों में सबसे ज्यादा भयानक मानी जाती है। यह टनल नियाग्रा फॉल्स को टोरंटो से जोड़ती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस टनल में एक जलती हुई लड़की की आत्मा भटकती रहती है। कहा जाता है कि रात के समय वह इस टनल में बैठती है और माचिस से खुद को जलाकर पूरी रात चिल्लाती है।

6 टिप्‍पणियां:

  1. screeming tunnel ka rahasya khaufnaak hai, kabhi kabhi neend me KINZAAN nam ka shakhs aakar mujhe iske baare me batata hai.

    जवाब देंहटाएं
  2. सुंदर एवं भावपूर्ण रचना...

    आप की ये रचना 05-04-2013 यानी आने वाले शुकरवार की नई पुरानी हलचल
    पर लिंक की जा रही है। आप भी इस हलचल में अवश्य शामिल होना।
    सूचनार्थ।
    आप भी इस हलचल में शामिल होकर इस की शोभा बढ़ाना।

    जवाब देंहटाएं